फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए फंदे में फंस गया पैंथर, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Thu, 10 Aug 2023 01:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के आसींद उपखंड की रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के झालरा गांव में पैंथर फंदे में फंस गया। वनविभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने लिए रेस्क्यू टीम उदयपुर से आएगी। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए जाल में पैंथर फंस गया था।
विज्ञापन
जाल में फंसा पैंथर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के आसींद उपखंड के झालरा गांव में किसानों ने जंगली जानवरों से बचने के लिए लगाए गए फंदे में फैंथर फंस गया। पैंथर किसी जंगली क्षेत्र से आया था। गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पैंथर की आक्रामकता को देखते हुए उदयपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया है। 
विज्ञापन


फंदे में ज्यादा समय तक फंसे रहने के कारण आक्रमक हुआ पैंथर
दरअसल, आसींद उपखंड क्षेत्र की रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत झालरा गांव के खेतों में किसानों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए फंदा लगाया था। 
इसी दौरान उस फंदे में पैंथर फंस गया। पैंथर की दहाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो हुए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिक समय होने के कारण पैंथर आक्रामक स्थिति में आ गया। इस वजह से उदयपुर से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। फंदे में फंसे पैंथर की निगरानी वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि उदयपुर से रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। पैंथर को पिंजरे में पड़कर वन विभाग की टीम किसी दूर के जंगल में छोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें