फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर में 5 करोड़ की ऑनलाइन सट्टेबाजी का पर्दाफाश, दुबई से ऑपरेट हो रही थी मास्टर आईडी

Thu, 17 Jul 2025 08:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी तादाद में मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत पासबुक, चैकबुक और अन्य हिसाब-किताब जब्त किया है। इस ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट की कुल राशि करीब पांच करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसकी कुल राशि करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह सट्टा नेटवर्क दुबई से संचालित हो रहा था और उदयपुर में हाई-प्रोफाइल तरीके से चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह चरण के नेतृत्व में विशेष टीम ने देबारी क्षेत्र स्थित आर्ची गैलेक्सी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 807 पर छापा मारा। इस कार्रवाई में सात युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जो लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: थप्पड़ कांड पर नरेश मीणा ने जताया अफसोस, जेल से बाहर आते ही बोले- समरावता को समृद्ध बनाएंगे
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने चार लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, चैकबुक और 26 पन्नों का विस्तृत हिसाब-किताब जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दुबई में बैठे सरगना के निर्देश पर एक ऑनलाइन बेटिंग साइट की मास्टर आईडी से सट्टेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और विशेष मोबाइल एप्स के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे और उन्हें सट्टा खेलने के लिए आईडी बनाकर देते थे, जिनसे हर दिन लाखों रुपये का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और इस मामले में बैंक खातों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की तकनीकी जांच कराई जा रही है। संभावना है कि यह नेटवर्क राज्य के अन्य शहरों सहित कई राज्यों में फैला हो सकता है। एसपी गोयल ने कहा कि साइबर और आर्थिक अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। उदयपुर पुलिस की यह कार्रवाई ऑनलाइन जुए के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें