फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: लिव इन पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ किया गलत काम, दुष्कर्मी की मूंछें और बाल काटकर निकाली परेड

Mon, 01 Dec 2025 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की मूंछें और बाल काटकर शहर में उसकी परेड निकाली। पुलिस से बचने के लिए महिला के कपड़े पहनकर घूम रहा था आरोपी।
 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला के कपड़े पहनकर हुलिया बदलकर शहर में घूम रहा था। सवीना थाना पुलिस ने आरोपी के आधे बाल और आधी मूंछ काटकर शहर में परेड निकाली और उसके गले में मैं बलात्कारी हूं, लिखी तख्ती लटकाई गई।

विज्ञापन


परेड के दौरान आरोपी से अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है जैसे नारे भी लगवाए गए। आरोपी महिला के कपड़े पहने हुए था और लोगों की मौजूदगी में पुलिस उसे इलाके में घुमाती नजर आई।

सवीना थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रशेखर पारीक पुत्र बालमुकुंद, निवासी हनुमान चौक, जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपी पिछले आठ साल से उदयपुर में रह रहा था। उसने करीब तीन साल तक एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नौकरी भी की थी, फिर बाद में कार स्पा सर्विस का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक साल में तीन मौतें, फिर खाप पंचायत की सजा...योगी परिवार की पीड़ा हाईकोर्ट पहुंची; क्या है पूरा मामला?

पीड़िता की मां ने 27 नवंबर को सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और काम के चलते बच्चों को कई बार आरोपी के पास छोड़कर जाना पड़ता था। छठी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने फोन पर मां को बताया कि आरोपी पिछले एक महीने से उसके साथ गलत काम कर रहा है। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


घटना का खुलासा होने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला के कपड़े पहनकर शहर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सवीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें