फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई, सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई नेता पहुंचे

Mon, 11 Nov 2024 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पूर्व मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ को आज अंतिम विदाई दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई राजनेताओं ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़  का रविवार को निधन हो गया। उन्हें सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। राजपरिवार के श्मशान घाट महासतीया में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


इससे पूर्व उदयपुर स्थित उनके निवास समोर बाग पैलेस में सुबह 8 से 11 बजे तक महेंद्र सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह समोर बाग पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी। यहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इस मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई राजनेताओं ने महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की। 

बता दें कि महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। इसी के चलते मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसके साथ ही विभिन्न राज परिवारों के सदस्य भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 28 अक्टूबर को महेंद्र सिंहजी मेवाड़ को ब्रेन स्ट्रोक आया था और तभी से वे अनंता हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मेवाड़ को श्रद्धांजलि देत हुए कहा कहा कि महेंद्र सिंह जी ने उदयपुर के राजघराने का मान रखा है। साथ ही वे जब सांसद चुने गए, तब भी उन्होंने जनता की भलाई के लिए अच्छे काम किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें