उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोन्कागुआ (7000 मीटर/लगभग 23,000 फीट) पर भारतीय तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने -30 डिग्री सेल्सियस तापमान और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए इस कठिन उपलब्धि को हासिल किया। इस सफलता के साथ मनस्वी अग्रवाल राजस्थान की अर्धसैनिक बल में कार्यरत पर्वतारोही गीता सामोता के बाद अकोन्कागुआ शिखर पर पहुंचने वाली प्रदेश की दूसरी महिला बन गई हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में NFSA परिवारों को मिलेगी राहत, अनाज वितरण के लिए शुरू होंगे ग्रेन एटीएम
शिक्षा में भी है उत्कृष्टता
पर्वतारोहण के साथ ही मनस्वी अग्रवाल शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पांच वर्षीय लॉ डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में वे पर्यावरणीय कानून पर शोध कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित सहायक आचार्य पात्रता परीक्षा को 99.2 पर्सेंटाइल के साथ उत्तीर्ण किया है। इसके साथ ही वे सिंघानिया लॉ कॉलेज में सहायक आचार्य के रूप में अध्यापन भी कर रही हैं।