फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर एयरपोर्ट से पुणे के लिए भी सीधी उड़ान, विंटर शेड्यूल में सात शहरों के लिए 29 फ्लाइटें

Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur Airport Flights: उदयपुर एयरपोर्ट से 26 अक्तूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होगा। 7 शहरों के लिए 29 उड़ानें चलेंगी। मुंबई के लिए 11 और दिल्ली के लिए 9 फ्लाइटें होंगी। अहमदाबाद व भोपाल हटे, जबकि पुणे और बेंगलुरु को जोड़ा गया।
विज्ञापन
पुणे के लिए सीधी फ्लाइट चलने से पर्यटकों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के डबोक महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 26 अक्तूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होगा। इस बार शेड्यूल में यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उदयपुर से रोजाना 7 शहरों के लिए कुल 29 उड़ानें मिलेंगी। इनमें सबसे ज्यादा 11 उड़ानें मुंबई के लिए और 9 उड़ानें दिल्ली के लिए रहेंगी।

विज्ञापन


नई सूची में अहमदाबाद और भोपाल की उड़ानें शामिल नहीं हैं, लेकिन वर्षों से लंबित पुणे की सीधी कनेक्टिविटी को जगह मिली है। इसके साथ ही जयपुर के लिए सुबह-शाम रोजाना और रविवार को अतिरिक्त मिलाकर कुल 3 फ्लाइटें रहेंगी। बेंगलुरु के लिए पहली बार सुबह और शाम की 2-2 उड़ानें उपलब्ध होंगी। वहीं हैदराबाद के लिए रोज एक और इंदौर के लिए सप्ताह में 4 उड़ानें तय की गई हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और दिल्ली रूट पर फ्लाइट टाइमिंग भी संतुलित रखी गई है। उदाहरण के तौर पर उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 3:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी तरह, मुंबई के लिए उदयपुर से दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर शाम 5:35 बजे पहुंचेगी, जबकि मुंबई से सुबह 8:55 बजे उड़ान भरकर 10:20 बजे उदयपुर लौटेगी।
विज्ञापन


कोलकाता से भी उदयपुर के लिए विमान सेवा उपलब्ध होगी, जो मुंबई होते हुए रात 10:20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगी। हालांकि उदयपुर से कोलकाता की सीधी वापसी सेवा इस बार के शेड्यूल में शामिल नहीं की गई है।

नए शेड्यूल में खासकर पुणे और बेंगलुरु जैसी उड़ानों को जोड़ने से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को राहत मिलेगी। उदयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग और कनेक्टिविटी की जरूरतों को देखते हुए यह शेड्यूल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें