फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: थाली में कॉकरोच दिखा तो शिकायत करना पड़ा भारी, टूरिस्ट से रेस्टोरेंट स्टाफ ने की मारपीट

Sun, 06 Sep 2026 07:36 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के एक रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकलने की शिकायत के बाद टूरिस्ट से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह विवाद को रोक नहीं सका। 
विज्ञापन
मारपीट से घायल टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में देहलीगेट चौराहे स्थित मीरा रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच निकलने की शिकायत करना एक टूरिस्ट को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने अहमदाबाद से आए पर्यटक के साथ मारपीट कर दी। घटना में पर्यटक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे जयेश
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद निवासी जयेश पटेल (35) शनिवार रात अपने परिवार के साथ देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। परिवार में जयेश समेत कुल 8 लोग थे, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल थीं। खाना खाते समय परिवार को थाली में कॉकरोच जैसा कुछ दिखाई दिया। जयेश ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ से की। आरोप है कि स्टाफ ने कॉकरोच होने से इनकार करते हुए उसे ‘बड़ी इलायची’ बताया।

‘रसोई में ले जाकर धोकर दिखाता हूं’
स्टाफ ने कहा कि वह उस चीज को रसोई में ले जाकर धोकर दिखाता है। जयेश को आशंका हुई कि थाली अंदर ले जाने के बाद कथित तौर पर सबूत मिटाया जा सकता है। इसी बात को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और जयेश के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहक भी माहौल बिगड़ता देखकर बाहर निकल आए। आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने जयेश पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिर और चेहरे पर चोट, खून निकलने पर अस्पताल पहुंचाया
मारपीट में जयेश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए एमबी अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी के मौजूद होने की भी बात सामने आई है। हालांकि, आरोप है कि पुलिसकर्मी मारपीट कर रहे लोगों को रोक नहीं सका। सामने आए वीडियो में भी विवाद और मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई क्रॉस एफआईआर
घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। धानमंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। धानमंडी थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि खाने में कॉकरोच दिखाई देने के बाद विवाद हुआ था। इस दौरान जयेश पटेल घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें