फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: बदमाशों की दबंगई, बिना पैसे नॉनवेज देने से मना किया तो दुकानदार को उतारा मौत के घाट

Thu, 07 Aug 2025 10:37 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के सायरा क्षेत्र में नॉनवेज देने से मना करने पर चार युवकों ने दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात देर रात हुई जब युवक दुकान पर पहुंचे थे। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नानूराम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नॉनवेज नहीं देने पर चार बदमाशों ने दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नानूराम खटीक के रूप में हुई है, जो घर के बाहर ही नॉनवेज की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि देर रात चार युवक नॉनवेज लेने दुकान पर पहुंचे थे, लेकिन उनके पास पूरा पैसा नहीं था। इस पर दुकानदार नानूराम ने मांस देने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने मिलकर नानूराम की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और गला दबाकर मारने की कोशिश की गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में नानूराम को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे विनोद खटीक ने बताया कि घटना के दौरान वह डर के मारे कमरे में बंद हो गया था। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए, तभी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें