फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उदयपुर से जयपुर के बीच दौड़ेगी, रविवार को होगा ट्रायल

Sat, 12 Aug 2023 11:53 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में तोहफा मिलेगा। यह ट्रेन प्रदेश की राजधानी जयपुर और झीलों के शहर उदयपुर के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन को 15 अगस्त 2023 से शुरुआत करने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
राजस्थान को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से उदयपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए ताजा खुशखबरी है। राजस्थान को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। जो उदयपुर से पिंक सिटी जयपुर के बीच दौड़ेगी। हालांकि इसको लेकर रेलवे की ओर से अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। रविवार को इस ट्रेन का अजमेर से जयपुर के बीच ट्रायल होगा।

विज्ञापन


बता दें, कि वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को उदयपुर पहुंची। यह ट्रेन चेन्नई से चलकर चित्तौड़गढ़ होते हुए दोपहर 1.45 पर उदयपुर के राणा प्रताप रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां से शाम 4 बजकर 16 मिनट पर इसे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर लाकर ट्रैक नं. 5 पर खड़ा किया गया है। वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) के बीच चलेगी। हालांकि इसको लेकर रेलवे की ओर से अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस माह के अंत तक यह सौगात मिल सकती है। इधर, इस ट्रेन का उदयपुर ट्रायल पूरा होने के बाद रविवार को वंदे भारत ट्रेन का उदयपुर अजमेर-जयपुर मार्ग पर ट्रायल होगा। यह ट्रेन आठ कोच की रहेगी। प्रदेश को तीसरी वंदे भारत मिलने जा रही है।

इन रूट से होकर गुजरेगा वंदे भारत का सफर
इस ट्रैन के उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) के बीच चलने की संभावना है। हालांकि इसका रूट अभी उदयपुर से कोटा, सवाईमाधोपुर होकर जाने का सामने आ रहा है लेकिन अभी रेलवे की ओर से इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं, रविवार को वंदे भारत ट्रैन को उदयपुर से अजमेर-जयपुर रूट पर ट्रायल होगा। इसके लिए रविवार को वंदे भारत ट्रेन सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उदयपुर से रवाना होगी जो मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा होते हुए 12 बजे अजमेर और दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें