फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: G-20 शेरपा बैठक की तैयारी पूरी, नायडू बोले-उदयपुर में हो रहा इंटरनेशनल आयोजन सेट करेगा बेंचमार्क

Fri, 02 Dec 2022 12:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

विदेश सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू ने कहा कि जी-20 इंटरनेशनल समिट की शुरूआत उदयपुर से होना गौरव की बात है। उन्होंने जी-20 की बैठक के लिए जिला प्रशासन के लाइजन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
जी-20 शेरपा बैठक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में आयोजित होने वाली जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। विदेश सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू ने जी-20 शेरपा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जी-20 शेरपा की पहली बैठक के लिए उदयपुर पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव नगराज नायडू, संभागीय आयुक्तालय में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जी 20 के संभागियों के लाइजनिंग अधिकारियों और स्थानीय जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियां की समीक्षा की। इस दौरान समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने दायित्व और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 


उदयपुर में होने वाला इंटरनेशनल आयोजन बेंचमार्क सेट करेगाः नायडू

बैठक में नायडू ने कहा कि कहा कि टीम उदयपुर की मेहनत रंग लाई है। इस आयोजन के लिए वृहद स्तर पर की गई तैयारियों के लिए उन्होंने राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उनहोंने कहा कि जी-20 प्रसिडेंसी इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए तैयार है और उदयपुर में होने वाला यह इंटरनेशनल आयोजन बेंचमार्क सेट करेगा।

विज्ञापन

उदयपुर से मिलेगी आगामी आयोजनों की दिशाः नायडू

नायडू ने कहा कि इस जी-20 इंटरनेशनल समिट की शुरूआत उदयपुर से होना गौरव की बात है और इस आयोजन के लिए उदयपुर एक टेम्पलेट बनेगा। इसके साथ ही 50 शहरों में होने वाली जी-20 बैठकों के लिए उदयपुर एक मिसाल बनेगा। नायडू ने कहा कि यह एक माइल्डस्टोन इवेंट है। यहां से हमारी जी-20 प्रेसीडेंसी को आगामी आयोजन के लिए दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जी-20 आयोजन को लेकर उदयपुर की खूबसूरती बढ़ गई है। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों को आकर्षक रूप दिया गया है। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से उम्मीद की है कि विदेश भर से जो डेलीगेट्स यहां आने वाले हैं, उनके स्वागत सत्कार में आप भी सहयोग दें, जिससे मेहमान यहां से बेहतर छवि लेकर जाएं।


प्रोटोकॉल पर अधिकारियों का रहे विशेष ध्यानः नायडू

बैठक दौरान नायडू ने जिला प्रशासन के लाइजन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और शेरपा बैठक के दौरान उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के साथ ही समय की पाबंदी और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ख्याल रखा जाय। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हर परिस्थिति में उच्चाधिकारियों और अतिथियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दायित्वों को अंजाम दिया जाय।


"उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक का होगा सफल आयोजन"

बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए उदयपुर तैयार है और लेकसिटी दुल्हन की तरह सज चुकी है। सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और जी-20 शेरपा बैठक का सफल आयोजन कर उदयपुर विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचाना बनाएगा।


वहीं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।  इसके साथ ही बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम और समस्त लाइजनिंग ऑफिसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें