फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: एक ही मकान से 700 मतदाता...? वोटिंग लिस्ट में बड़ा घोटाला उजागर, फिजिकल वेरिफिकेशन की मांग

Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जिले में मतदाता सूचियों में बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आई। बड़गांव पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि गोगुन्दा क्षेत्र की सूची में एक ही मकान पर सैकड़ों नाम दर्ज हैं। प्रशासन से फिजिकल वेरिफिकेशन कर बोगस नाम हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन
मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मतदाता सूचियों में फर्जी नाम जुड़ने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में कलेक्टर नमिता मेहता की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में यह शिकायत बड़गांव पंचायत के प्रशासक संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


एक ही मकान से सैकड़ों मतदाता दर्ज

शिकायत में बताया गया कि गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र-149 की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी है। बांडीनाल क्षेत्र के भाग संख्या 267 के मकान नंबर 111 में करीब 700 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वास्तविकता में वहां इतने लोग निवास ही नहीं करते। इसी तरह मकान नंबर 82 में भी लगभग 300 नाम जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan news: RGHS में घोटाले पर सरकार का बड़ा एक्शन- 5 डॉक्टर्स व 9 कार्मिक निलंबित,FIR भी
विज्ञापन


कई भागों में बोगस नाम

दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाग संख्या 265 से 272 तक की मतदाता सूचियों में कई फर्जी नाम दर्ज हैं। इन लोगों का क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मांग की कि इन लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर फर्जी नाम हटाए जाएं और संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत ने खोला राज

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में हुए चुनाव में भाग संख्या 267-क का मतदान प्रतिशत मात्र 37.15 रहा, जो जिले में सबसे कम है। इससे साफ है कि सूची में फर्जी नाम जोड़ने से वास्तविक मतदाता संख्या कम हो गई और मतदान प्रतिशत प्रभावित हुआ। जनसुनवाई में रखी गई इस गंभीर शिकायत के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह मतदाता सूचियों की जांच कर फर्जी नाम हटाए और आगामी चुनावों को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें