फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: बकरी को पानी पिलाने गए युवक का पैर फिसला, कुएं में डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

Wed, 09 Apr 2025 08:51 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के रावलिया खुर्द गांव में बकरी को पानी पिलाने गया एक युवक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम बुलाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोगुंदा थाना इलाके में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। दिन भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब 12 बजे शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गोगुन्दा थाना क्षेत्र के रावलिया खुर्द गांव से मंगलवार को खुमाणीलाल पुत्र खुमा जी गमेती दोपहर करीब 1 बजे बकरी को पानी पिलाने के लिए निकला था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद गांव वालों ने उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए लेकिन रात 9 बजे तक सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना गोगुंदा को सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें: Udaipur News: सेलिब्रेशन मॉल के पीछे हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट के कारण खिलौनों की दुकान में फैली भीषण आग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गोगुंदा द्वारा रात 10 बजे उदयपुर सिविल डिफेंस टीम को सूचित किया गया। सिविल डिफेंस की टीम रात 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोर विपुल चौधरी और भवानी शंकर वाल्मीकि के नेतृत्व में रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव कुएं से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव हॉस्पिटल की मोर्चरी मे रखवाया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम के विजय नकवाल, मनोज जीसी और वाहन चालक कैलाश मेनारिया भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें