फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: लेपर्ड ने महिला पर किया जानलेवा हमला, जिदंगी बचाने के लिए लिए भिड़ी

Tue, 27 Jan 2026 10:16 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर जिले  में मंगलवार देर शाम एक महिला पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। तेंदुए ने पीछे से हमला कर महिला की गर्दन को जबड़े में दबाने की कोशिश की। हालांकि महिला के शोर मचाने और संघर्ष करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।
 
विज्ञापन
लेपर्ड का महिला पर जानलेवा हमला, गर्दन जबड़े में दबाई; हिम्मत दिखाने पर बची जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम लेपर्ड (तेंदुआ) द्वारा एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तेंदुए ने महिला की गर्दन को अपने जबड़े में दबाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की सूझबूझ और साहस से उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


झाड़ियों में छिपा था तेंदुआ
घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के जोगियों का गुड़ा गांव की है। यहां रहने वाली प्यारी बाई (52) सरकारी विद्यालय के समीप स्थित वन क्षेत्र में पालतू पशुओं के लिए घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया और उनकी गर्दन को जबड़े में भरने की कोशिश की। हमले के दौरान महिला जमीन पर गिर पड़ी।

महिला की गर्दन पर हुआ गहरा घाव
महिला के शोर मचाने और संघर्ष करने पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, वहीं हाथ और कंधे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत गोगुंदा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जैसलमेर में हुआ रेयर कैराकल का सफल रेस्क्यू, रात में चला चुनौतीपूर्ण अभियान
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। अचानक हुए इस हमले के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के चलते अब अकेले खेतों में काम करना और रात के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें