फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: लेपर्ड के हमले में किसान बाबूलाल गमेती की मौत, 500 मीटर घसीटकर शव छोड़ा; शरीर के कई हिस्से नोचे

Sat, 28 Feb 2026 07:34 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर के उपली बड़ी गांव में लेपर्ड ने छत पर सो रहे किसान बाबूलाल गमेती पर हमला कर 500 मीटर घसीटा और हत्या कर दी। शव क्षत-विक्षत मिला, जबकि एक पैर अलग पड़ा था। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और लेपर्ड पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
छत पर सो रहे किसान की लेपर्ड ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले में सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के निकट एक दर्दनाक घटना में लेपर्ड ने खेत में सो रहे किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली। लेपर्ड ने किसान को करीब 500 मीटर तक घसीटकर ले गया और उसके शरीर के कई हिस्सों को नोच लिया। शनिवार सुबह किसान का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसमें एक पैर अलग पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

 
किसान को छत से खींच ले गया लेपर्ड
घटना बड़ी पंचायत के उपली बड़ी गांव की है, जो सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल (42) पुत्र रूपलाल गमेती शुक्रवार रात गेहूं की फसल में पानी देने के बाद कुएं के पास बने कमरे की छत पर सो रहे थे। देर रात लेपर्ड छत पर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। वार्ड पंच अजय सिंह देवड़ा ने बताया कि लेपर्ड ने किसान को दबोचकर छत से नीचे उतारा और करीब 500 मीटर दूर खेत में घसीट ले गया।

विज्ञापन

 
सुबह खून के निशानों से हुआ खुलासा
शनिवार सुबह ग्रामीण थावरचंद जब कुएं पर पानी की मोटर चलाने पहुंचे तो उन्हें खून फैला हुआ दिखाई दिया। पहले उन्हें किसी वारदात की आशंका हुई। खून के निशानों का पीछा करते हुए वे खेत तक पहुंचे, जहां बाबूलाल का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किसान के शरीर के कई हिस्से लेपर्ड ने खा लिए थे और एक पैर अलग पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीण सहम गए।

विज्ञापन


पढ़ें- दौसा में ‘दृश्यम’ कांड: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनते समय चाचा ने गाड़ा था टिल्लू का शव, अब खोदने की तैयारी
 
वन विभाग और पुलिस ने क्या किया?
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बड़गांव थाना की टीम ने शव को कब्जे में लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी अस्पताल) पहुंचाया। सज्जनगढ़ सेंचुरी से रेंजर सीताराम मीणा और उदयपुर पूर्व से रेंजर तेजसिंह राणावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
 
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीण खुबेश सुथार ने आरोप लगाया कि कई बार क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब एक किसान की जान चली गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें