फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: खेतों से सोलर पैनल और मोटर चुराने वाले दो शातिर चोर हिरासत में, चोरी की 10 बाइकें भी बरामद

Mon, 20 Oct 2025 10:15 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

फतहनगर पुलिस ने कुंओं से मोटर और सोलर प्लेटों की चोरी कर रहे दो शातिर चोरों को हिरासत में लिया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की गई हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के फतहनगर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी बाइकों और अन्य कीमती सामान जब्त किया है। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि कीकावास निवासी पप्पूलाल डांगी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके रिश्तेदार गोपीलाल डांगी के लदानी वासनीकलां स्थित खेत में लगे कुएं पर सोलर सिस्टम, पैनल, कंट्रोलर और मोटर सहित अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। 19 अगस्त को पता चला कि उनके खेत से 11 सोलर प्लेटें, कंट्रोलर और अन्य सामान चोरी हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sikar News: खाटूश्यामजी में दिवाली पर होंगे विशेष अनुष्ठान, दिन भर नहीं हो पाएंगे बाबा के दर्शन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में बाबूलाल पुत्र ओंकार डांगी और प्रकाश पुत्र रूपलाल डांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लदाना भवाल फैक्ट्री के पास से 11 सोलर पैनल, भानसोल गढ़वाडा, जावड, पलाना, गादोली रोड और भवागनपुरा से मवेशी चोरी करने की वारदातें भी स्वीकार कीं। इसके अलावा गुडली, सालेरा कला और आसपास के क्षेत्रों से कई मोटर साइकिल चोरी करने की बात भी उन्होंने स्वीकार की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटर साइकिल, सोलर प्लेटें और अन्य चोरी किए गए उपकरण जब्त किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें