फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- सफलता की कुंजी हैं धैर्य और अनुशासन

Wed, 15 Jan 2025 10:04 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

37वीं डांगी-पटेल समाज खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं और खेलों में भी ये गुण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खेलों को सामाजिकता, परिश्रम, अनुशासन और देशप्रेम का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के खेड़ा कानपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित 37वीं डांगी-पटेल समाज खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐसे आयोजनों को खेल प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए समर्पित प्रयास कर रही है। खेल-इन्फ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान, विश्लेषण, परामर्श और पोषण के समावेश से एक नई खेल नीति लाई जा रही है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने मिशन ओलंपिक्स प्रारंभ किया है, जिसके तहत 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलिंपिक खेलों के लिए विश्व स्तरीय ट्रेनिंग, किट और कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप) योजना के तहत भी सुविधाएं दी जा रही हैं।

एक जिला एक खेल योजना

राज्य में एक जिला एक खेल योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में प्रचलित खेलों की अकादमी स्थापित की जाएगी। जयपुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम और खेल मैदान बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। खेल बजट को भी चरणबद्ध तरीके से दोगुना करने की योजना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजस्थान के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पेरिस पैरालंपिक 2024 में राज्य के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। इन पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर प्रदेश में खेलो राजस्थान यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। साथ ही जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले एक साल में 60 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। 15 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 81 हजार पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

समारोह में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, श्रीचंद कृपलानी, उदयलाल डांगी, शांतादेवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें