फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा संवाद: गांव में सुबह की सैर के दौरान जाना हाल, आज देंगे 300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 02 Aug 2026 09:51 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर दौरे के दूसरे दिन झाड़ोल के बीड़ा गांव में मॉर्निंग वॉक कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे उदयपुर में करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और 435 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह गांव की गलियों में भ्रमण पर निकले - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के झाड़ोल स्थित बीड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव की गलियों में प्रातःकालीन भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और खुले मन से बातचीत की। मुख्यमंत्री का सहज और सादगी भरा अंदाज ग्रामीणों को खूब पसंद आया। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी।मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य मंत्री हेमंत मीणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने गांव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे
बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री उदयपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, जनजातीय क्षेत्र तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  गर्भवती हत्याकांड में बड़ा फैसला: 24 घंटे बाद धरना समाप्त, 21 लाख मुआवजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
विज्ञापन
विज्ञापन


21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 47.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 252.04 करोड़ रुपये की लागत वाले 435 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। बीड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद उनके दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत आमजन से सीधे संवाद के साथ हुई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीणों के बीच मुख्यमंत्री की मौजूदगी और उनका सहज संवाद मेवाड़ दौरे की सबसे खास तस्वीर बनकर सामने आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें