फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होते ही खाई के किनारे दौड़ने लगी बस, 50 यात्रियों की सांसें अटकी; ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

Fri, 12 Jun 2026 10:07 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के खेरिया घाटा में हरिद्वार जा रही 50 यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। बस करीब दो मिनट तक 200 फीट गहरी खाई के किनारे दौड़ती रही। चालक ने सूझबूझ दिखाकर बस को पत्थरों से टकराकर रोक दिया। 

विज्ञापन
ब्रेक फेल होने के बाद घाटी में दौड़ती रही बसः - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झाड़ोल क्षेत्र के खेरिया घाटा में 50 से अधिक यात्रियों से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस करीब दो मिनट तक 150 से 200 फीट गहरी खाई के किनारे दौड़ती रही। इस दौरान बस में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं। हालांकि चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे पत्थरों से टकराकर रोक दिया, जिससे दर्जनों लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन


हरिद्वार यात्रा पर निकले थे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, झाड़ोल के गोराना, देवास और आसपास के गांवों के ग्रामीण हरिद्वार यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बस खेरिया घाटा पहुंची ही थी कि अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। सामने घाटी और गहरी खाई होने से स्थिति बेहद भयावह हो गई।

दो मिनट तक खाई के किनारे दौड़ती रही बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेक फेल होने के बाद बस पूरी तरह चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। करीब डेढ़ से दो मिनट तक बस खाई के किनारे-किनारे दौड़ती रही। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग भगवान को याद करने लगे।
विज्ञापन


ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी, बचीं 50 से ज्यादा जानें
आखिरी क्षणों में चालक ने साहसिक निर्णय लेते हुए बस को सड़क के दूसरी ओर मौजूद बड़े पत्थरों की तरफ मोड़ दिया। बस पत्थरों से टकराकर रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

25 से ज्यादा घायल, पांच की हालत गंभीर
हादसे में 25 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को उपचार के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-  मंत्री मदन दिलावर का बड़ा एक्शन: बूंदी में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर गाज, 11 VDO निलंबित; तीन की सेवाएं समाप्त

यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर
बस में सवार यात्री मदन मेहता ने बताया कि गांव से रवाना होने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि करीब दो मिनट तक सभी यात्रियों की जान सांसों में अटकी रही। बस जिस रास्ते से गुजरी, उसके बगल में 150 से 200 फीट गहरी खाई थी। चालक की समझदारी नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


अधूरे हाईवे पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58E पर रणघाटी और खेरिया घाटा के अधूरे कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है और मार्ग कई जगह संकरा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें