फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, 80 वाहन चालकों की कलाई पर बंधी हेलमेट वाली राखी

Thu, 27 Aug 2026 06:48 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

रक्षाबंधन से पहले उदयपुर में आधार फाउंडेशन और रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। वाहन चालकों को हेलमेट वाली राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। करीब 80 चालकों को राखी बांधकर जागरूक किया गया।

विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले उदयपुर में अनूठी पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन से पहले उदयपुर में भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए अनूठी पहल की गई। आधार फाउंडेशन और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सीए सर्किल पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की कलाई पर हेलमेट लगी राखी बांधकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

अभियान के दौरान राह चलते वाहन चालकों को रोककर राखी बांधी गई और उन्हें भावनात्मक संदेश दिया गया- “भैया, मेरी राखी के बंधन को निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स को अपनाना।” बच्चों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे कभी भी बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन नहीं चलाएं।

बच्चों ने कहा कि घर पर बहन, भाई और पूरा परिवार अपने प्रियजनों के सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है। सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही न केवल वाहन चालक, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे-छोटे सुरक्षा उपाय दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश, बांसवाड़ा से गए यात्रियों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन; जानें

आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 80 वाहन चालकों को राखी बांधकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि यह अभिनव पहल पिछले तीन वर्षों से लगातार की जा रही है। हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर राखी के भावनात्मक बंधन को सड़क सुरक्षा से जोड़कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

अभियान के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों का भी उत्साहवर्धन किया गया। ऐसे वाहन चालकों को ट्रॉफी खिलाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।

अभियान का उद्देश्य सिर्फ राखी बांधना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यह एहसास कराना था कि उनकी सुरक्षा से उनके पूरे परिवार की खुशियां जुड़ी हैं। रक्षाबंधन पर बहन की राखी के धागे को सड़क सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए लोगों से अपील की गई कि राखी का बंधन तभी सार्थक है, जब भाई सुरक्षित अपने घर लौटे।

आयोजकों ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, कार में सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। छोटी-सी सावधानी किसी परिवार की सबसे बड़ी खुशी को सुरक्षित रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें