फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: अवैध गैस रिफिलिंग हादसे में हुई थी चार की मौत, अब दस साल बाद दुकान मालिक को आठ साल की सजा

Wed, 18 Nov 2026 01:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

हमीरगढ़ में 6 मार्च 2016 को अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान अल्टो कार में आग लगने और गैस टैंक फटने से चार युवकों की मौत हो गई थी। करीब 10 साल बाद अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने टायर दुकान मालिक रमजान अली को आठ साल के सश्रम कारावास और 8.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए कार हादसे में चार युवकों की मौत के 10 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में टायर दुकान मालिक को आठ साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उस पर 8 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


कार में आग लगने से हुआ था धमाका

यह दुर्घटना 6 मार्च, 2016 की है। हमीरगढ़ थाना क्षेत्र की नई आबादी में स्थित दीवाना टायर वर्क्स दुकान के पास खड़ी एक अल्टो कार में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही तत्कालीन एएसआई कालूसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार पूरी तरह आग की चपेट में थी और उसका गैस टैंक फटा हुआ मिला। पुलिस को कार के भीतर कुणाल मालीवाल का शव जली हुई हालत में मिला। इस भीषण हादसे में आसिफ अली बिसायती, संजय उर्फ अतुल और बाबू उर्फ चेतन उर्फ हर्ष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अभियोजन पक्ष ने पेश किए 31 गवाह

मामले की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने चित्तौड़ी दरवाजा निवासी और टायर दुकान के मालिक रमजान अली पुत्र शफी मोहम्मद बिसायती को आरोपी बनाया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग द्वितीय, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और पेट्रोलियम गैस से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया गया। अदालत में अपर लोक अभियोजक राजेन्द्र कुमार गुर्जर ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 31 गवाहों के बयान और 20 महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए। अदालत ने इन सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें