Udaipur: शहर के बापू बाजार में मंगलवार सुबह एक घड़ी में भीषण आग लग गई।घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उदयपुर के बापू बाजार में मंगलवार सुबह अचानक एक घड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर घना धुआं छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन
तेजी से फैली आग, दहशत में आए दुकानदार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही पलों बाद आग की लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग आसमान छूने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बापू बाजार में कई कपड़ों की दुकानें हैं, जिससे आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है।
दमकलकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।