फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती, फिर लूटा; युवती समेत दो हुए गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 10:54 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए एक युवक को फंसाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुखेर थाना पुलिस ने नकदी और जेवर लूटने वाली एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, मानक चौक निवासी विष्णु पटेल (29) की 27 अप्रैल की रात सोशल मीडिया के जरिए ‘डॉली’ नाम की युवती से पहचान हुई। चैटिंग के बाद युवती ने उसे व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर मिलने के लिए बुलाया। युवक जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद हिमांशु मेहता गोडाजी सहित 8-10 बदमाशों ने उसे घेर लिया।

आरोपियों के पास लाठी, चाकू और तलवार जैसे हथियार थे। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन, हाथ की अंगूठी और करीब 11 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसे कार में बैठाकर रातभर शहर में घुमाया। बदमाशों ने युवक के मोबाइल से बैंक ऐप खोलकर 5 लाख रुपए की मांग की। डर के चलते पीड़ित ने किसी तरह 50 हजार रुपए की व्यवस्था कर दी, लेकिन आरोपी लगातार और पैसे देने का दबाव बनाते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: उदयपुर के जंगल धधके: रेलवे स्टेशन से 300 मीटर दूर तक पहुंचीं आग की लपटें, धुएं से ढका पूरा इलाका; अफरातफरी

सुबह आरोपियों ने युवक को गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के पास छोड़ दिया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जाते समय पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें