फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: गणगौर घाट में 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया; परिजन बेसुध

Sat, 22 Mar 2025 10:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: मृतक की पहचान 21 वर्षीय सवाई जाट, निवासी जालौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नहाने के दौरान संतुलन खो बैठा और गहराई में चला गया
विज्ञापन
डूबने के दौरान युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गणगौर घाट पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही घंटाघर थाना पुलिस, राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोर छोटू भाई के साथ सिविल डिफेंस के विजय नकवाल, दीपक वडेरा, जुम्मा, कैलाश मेनारिया, भवानी शंकर, विपुल चौधरी, इस्माइल, दिनेश गमेती और हुसैन ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: 15 लाख की 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; बाइक भी की जब्त

मृतक की पहचान 21 वर्षीय सवाई जाट, निवासी जालौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नहाने के दौरान संतुलन खो बैठा और गहराई में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

इस घटना के बाद गणगौर घाट पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें