फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, ड्रेनेज व्यवस्था हुई फेल

Sun, 06 Jul 2025 10:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में शनिवार रात हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। ओल्ड सिटी के कई हिस्सों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन बंद हो गए और सड़कों पर नदी जैसी धाराएं बहने लगीं।
 
विज्ञापन
उदयपुर में झमाझम बारिश से सीवरेज सिस्टम बैठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में शनिवार रात हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने उदयपुर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। रात 9 बजकर 7 मिनट पर बारिश की शुरुआत हुई, और 10 बजकर 23 मिनट के बाद तेज बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर नदी जैसी धाराएं बहने लगीं और आम जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


ओल्ड सिटी में 3 से 4 फीट पानी, वाहन बंद पड़े

बारिश का सबसे ज्यादा असर ओल्ड सिटी के क्षेत्रों में देखा गया, जहां सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। तेज बहाव के कारण कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान सवीना सब्जी मंडी में हुआ, जहां मंडी के अंदर और बाहर पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
हर साल की तरह इस बार भी कुछ घंटों की तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की कलई खोल दी। देहलीगेट, सूरजपोल, अस्ती अस्पताल रोड और हाथीपोल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अगर शहर के कैचमेंट क्षेत्रों में इसी तरह की बारिश जारी रही, तो सीसारमा नदी का बहाव अगले कुछ घंटों में तेज हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोटा में स्विमिंग पूल में स्टंट करने के दौरान युवक की मौत, वीडियो वायरल
विज्ञापन


रविवार सुबह तक पिछोला झील का जलस्तर 7 फीट 4 इंच तक पहुंच गया है। झील की कुल क्षमता 11 फीट है, जिससे अब भी करीब 3 फीट 8 इंच की गुंजाइश बाकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें