फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल का बेटा बोला- पिता की हत्या करने वालों का किया जाए एनकाउंटर, डर जरूरी है 

Wed, 29 Jun 2022 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैयालाल की हत्या के मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक कन्हैयालाल के बेटे ने मांगा न्याय। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कन्हैयालाल की मौत के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है। पत्नी और बच्चों पर दर्द का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें इंतजार है तो बस न्याय का।     

विज्ञापन


पिता की चिता को अग्नि देने के बाद बेटे ने न्याय की मांग की। उसने कहा, हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने मेरे पिता (कन्हैयालाल) की हत्या की है उनका एनकाउंटर कर दिया जाए या उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। ऐसे लोगों में डर पैदा करने की जरूरत है। वहीं मृतक कन्हैलाल की पत्नी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हम उनके लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। 

विज्ञापन


जानें क्या है मामला? 
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

घटना स्थल पर पहुंची एनआईए की टीम 
आज बुधवार को पुलिस, एनआईए, एसआईटी, एफएसएल और एटीएस की टीमें दर्जी की दुकान पर भी पहुंची। जांन एजेंसियों ने यहां जांच कर सबूत जुटाए साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। एनआईए की टीम ने उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ काम करने वाले राजकुमार से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


एनआईए ने अपने हाथ में ली मामले की जांच 
इधर, कन्हैयालाल की हत्या के मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली है। दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंसी आतंकी और पाकिस्तानी एंगल की जांच भी कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें