फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: जैन मंदिर से चार लाख रुपये और चांदी का छत्र चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बदमाश

Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर करीब चार लाख रुपये नकद, चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में अलसुबह करीब 3:40 बजे दो बदमाश वारदात करते दिखाई दिए हैं। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिरण मगरी थाना क्षेत्र स्थित मिनाथ जैन कॉलोनी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर लगभग चार लाख रुपये नकद तथा चांदी के छत्र समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी परिसर में पहुंचे तो उन्हें दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला और मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुजारी ने इसकी जानकारी मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


लोहे के औजार से दानपात्र तोड़ता दिखा चोर
पुलिस टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने पर अलसुबह करीब 3:40 बजे दो बदमाश चोरी करते हुए दिखाई दिए। फुटेज में एक बदमाश अपने सिर पर सफेद कपड़ा लपेटकर लोहे के औजार से दानपात्र तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देश पर पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी तो खुला चोरी का राज
घटना का पता उस समय चला जब सुबह पुजारी मंदिर परिसर में पहुंचे। दानपात्र का ताला टूटा देखकर उन्होंने आसपास देखा तो मंदिर का सामान भी बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी। समिति की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मंदिर समिति ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, मंदिर समिति के अध्यक्ष शांतिलाल अखावत और सचिव डॉ. महावीर प्रसाद सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़कर चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की जाए। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें