फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: भजनलाल शर्मा ने रोड शो से शुरू किया चुनावी अभियान, बोले- भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रहेगी जारी

Sat, 05 Sep 2026 09:11 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में रोड शो के साथ नगर निगम चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने, ढाई साल में पेपर लीक नहीं होने और संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे करने का दावा किया। उन्होंने नगर निकायों के विकास के लिए ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की जरूरत बताई।
 
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निगम चुनाव को लेकर विशाल रोड शो निकालकर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री का रोड शो सूरजपोल चौराहे से शुरू होकर बापू बाजार के रास्ते देहली गेट बैंक तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के विरुद्ध निरंतर कड़ा रुख अपना रही है। भ्रष्टाचार में शामिल पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी इस समय जेल में हैं तथा यह कठोर कार्रवाई आगे भी अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन


चुनाव आते ही कांग्रेस मुद्दे उछालती है
मुख्यमंत्री भजनलाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही कांग्रेस केवल तरह-तरह के मुद्दे उछालने का काम करती है, जबकि अब धरातल पर उसका जनाधार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने स्मरण कराया कि कांग्रेस शासन के दौरान तीन नगर निगमों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया।

'ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ'
भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में राज्य में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प पत्र में किए गए वादों में से 78 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विकास योजनाओं का गिनाया खाका
मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए रामजल सेतु योजना, नर्मदा नदी के जल को आगे बढ़ाने के प्रयासों और स्थानीय देवास परियोजना को गति देने का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

रोडवेज की 1000 नई बसें खरीदीं
राजस्थान रोडवेज के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग दावा करते थे कि रोडवेज कभी लाभ की स्थिति में नहीं आ सकती। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने 1,000 नई बसें खरीद ली हैं और 1,000 अन्य बसें खरीदने की तैयारी है।

‘ट्रिपल इंजन’ सरकार से निकायों के विकास का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राजस्थान को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि नगर निकाय और पंचायतों के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक-एक वार्ड में मजबूती से जुटने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें