फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेरः नदी में डूबने से एएसआई समेत दो लोगों की मौत, नहाने उतरे थे

Sat, 14 Sep 2019 09:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
नदी में डूबना(सांकेतिक)
विज्ञापन
बाड़मेर जिले के बालोतरा थानाक्षेत्र में शनिवार को पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहित दो व्यक्ति नदी में डूब गए। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर दोनों लूणी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान संतुलन खोने से पानी में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस और गोताखोर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त एएसआई कानाराम भील (32) निवासी जसोल और सीताराम मेघवाल (35) निवासी बालोतरा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि एएसआई कानाराम बाड़मेर पुलिस लाइन में नियुक्त है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाले।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें