फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में हाईवे पर लूट-चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, कट्टा, कारतूस और मास्टर चाबी बरामद

Thu, 08 Jun 2023 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने हाईवे पर लूट-चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कट्टा, कारतूस और मास्टर चाबी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की महवा थाना पुलिस ने हाईवे पर हथियार की नोक पर लूट और चोरी करने वाली गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, मास्टर चाबी और एक बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

   
दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि बदमाश जुबेर उर्फ जावेद पुत्र जाकीर (21 साल) निवासी गुरनामट थाना ताबडू जिला नूह मेवात हरियाणा और श्रीराम मीणा पुत्र किशोरी लाल (41 साल) निवासी घूमणा थाना मानपुर जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 
एसपी नैन ने बताया कि बुधवार को महवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गोपाल होटल पीपलखेड़ा के पास संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा रेकी करने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने दबिश देकर जुबेर उर्फ जावेद मेव और श्रीराम मीणा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें