फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को ले गए मंदिर के पीछे और फिर...

Thu, 06 Feb 2014 12:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की दो महिला पर्यटकों के साथ टूरिस्ट गाइड बन कर छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला जोधपुर के ऐतिहासिक मंडोर गार्डन का है।
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर फ्रांस से आई दो महिला टूरिस्ट मंडोर गार्डन देख रही थीं। तभी दो लड़के (जीशान खिलजी और मुबारक आलम) उनके पास आए, अभिवादन किया और बताया कि वे दोनों टूरिस्ट गाइड हैं।

युवकों ने विदेशी महिलाओं को गार्डन घुमाने की बात कही। वे उनको झील के पीछे स्थित एक मंदर पर ले गए। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और शोषण करना चाहा।
विज्ञापन


मंडोर पुलिस थाने के SHO किशोर सिंह भाटी ने बताया कि इस घटना से हैरान महिलाएं मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर एक आदमी आगे बढ़ा। इसे देख कर दोनों लड़के मौके से भागने लगे।

वो एक बस में चढ़ने कोशिश करने लगे लेकिन भीड़ ने उनको दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों के बयान भी ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें