बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में स्थित भारत-पाक सीमा पर दो संदिग्ध सैन्य ठिकानों की जानकारी लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार संदिग्धों से सीमा सुरक्षा बल और पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दो मोटर साइकिल सवार संदिग्धों ने खाजूवाला क्षेत्र में ग्रामीणों से सेना के ठिकानों के बारे में पूछा।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीएसएफ को दी। इसके बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर देर रात दोनों को धर दबोचा।