सीकर के संप्रेक्षण गृह में मारपीट
- फोटो : Social Media
सीकर के संप्रेक्षण व किशोर गृह में किशोर अपचारियों में मारपीट हो गई। दो गुटों ने पलंग में लगी रॉड निकालकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक नाबालिग सहित दो किशोर घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह में जयपुर से एक कैदी के आने के बाद विवाद हो गया। एक चोरी के अपराधी को संप्रेक्षण गृह लाया गया। संप्रेषण गृह का मुखिया बनने की बात पर उसका पहले से रह रहे अपचारियों से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए और रॉड से हमला कर दिया। जयपुर से लाए गए अपचारी और उसके सहयोगी नाबालिग के सिर में चोट आई।
मारपीट के दौरान संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी भी बीच बचाव करने पहुंचे। जिन्हें भी मारपीट करने वाले युवकों ने धमकी दी। वहीं अपचारियों के पास दो मोबाइल भी मिले हैं। जिसका जिक्र पुलिस को दी गई परीविक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट में भी किया गया है।