फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: साइड नहीं देने पर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

18 फरवरी को गोविंद और हिमांशु रातानाडा से सूरसागर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान महावीर काम्प्लेक्स  के पास दो बाइक सवार आरोपी संजय और रोहित ने गोविंद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गोविंद की हत्या के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश मृतक को बीच सड़क चाकू मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, 18 फरवरी को गोविंद और हिमांशु रातानाडा से सूरसागर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान महावीर काम्प्लेक्स  के पास दो बाइक सवार आरोपी संजय और रोहित ने गोविंद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। 



गंभीर हालत में गोविंद को गंभीर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मृतक गोविंद के परिजनों ने मथुरादास अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने देर रात संजय और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बॉम्बे मोटर इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों की गोंविद से साइड नहीं देने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर रोहित और संजय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें