फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, महिला समेत तीन अन्य घायल

Wed, 17 Jul 2019 01:16 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
जयपुर में एक दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना आयुक्तालय के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार शाम एक अनियंत्रित कार ने जेडीए सर्किल लालबत्ती पर खड़े दो वाहनों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गये।
विज्ञापन


दुर्घटना थाना (पूर्व) के सहायक पुलिस निरीक्षक गजानंद ने बताया कि विश्वविद्यालय से त्रिमूर्ति सर्किल की ओर जा रही एक तेज गति कार ने जेडीए सर्किल पर लालबत्ती पर खड़ी एक कार और एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पुनीत शर्मा (30) और विवेक (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जेबरा लाइन पर पैदल सड़क पार कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गये। हादसे में भीख मांगने वाली एक महिला भी दो कारों के बीच में आने से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक मानसरोवर निवासी वीरेंद्र जैन को पकड़ लिया गया है। घायलों का उपचार सवाईमान सिंह चिकित्सालय के ट्रॉमा विभाग में किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके कहा कि- जयपुर में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की दुखद मौत का पता चलने से दिल दुखी है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना ... भगवान उन्हें इस भयानक नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही कहा कि दुर्घटना में घायल जल्द ठीक हो जाएं।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें