जयपुर में एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया है। इस मामले में कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों से 48 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों यात्री थाई स्माइल की फ्लाइट संख्या डब्ल्यूई344 से जयपुर से बैंकाक जा रहे थे।
अधिकारियों द्वारा तलाशी के दौरान दो यात्रियों के पास से अवैध विदेशी मुद्रा मिली।कस्टम विभाग के मुताबिक, दोनों यात्री सूटकेस के अंदर छिपाकर विदेशी मुद्रा को बैंकाक ले जा रहे थे।फिलहाल कस्टम ने दोनों आरोपियों से विदेशी मुद्रा जब्त कर विदेशी मुद्रा विनिमयन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ चल रही है।