फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 11:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर शहर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर पांच दिन पहले गोलियां दागने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया के इशारे पर राकेश मांजू पर गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर पांच दिन पहले वीतरांग सिटी फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया के इशारे पर राकेश मांजू पर गोलियां दागी थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भोपालगढ़ के पास से पकड़ा है। दोनों को नांदिया ने सुपारी दी थी। पूछताछ में हमलावरों ने खुलासा किया कि दो महीने से कर रहे थे रेकी। पुलिस अब फायरिंग के मुख्य विक्रम नांदिया सहित अन्य की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि डालीबाई मंदिर के पास स्थित वीतरांग सिटी में बालेसर के भाटेलाई पुरोहितान राकेश मांजू पर गोली चलाने वाले दो आरोपी दयालराम पुत्र सुजाराम जाट और रघुवीर सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत निवासी भोपालगढ़ बागोरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम नांदिया के कहने पर ही गोली चलाई है। पड़ताल में पता चला कि फायरिंग के बाद दोनों ने विक्रम से बात की थी। गोली चलवाने में भी मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया ही है, उसने इन दयालराम और रघुवीर सिंह को रुपये देकर गोली मारने के लिए हायर किया था। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसमें छह थानों की पुलिस, दो एडिशनल अधिकारी व अन्य अधिकारियों की दस टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हैं। पुलिस ने बजरंग सिंह पालड़ी, मंगल सिंह अरटिया, रघुवीर सिंह बागोरिया,हैं। हालांकि अभी तक राकेश मांजू के बयान नहीं हो सके हैं। एमडीएम प्रबंधन का कहना है कि इलाज के लिए परिजन चाहें तो वे कहीं भी उसका इलाज करा सकते हैं।

गोली चार लोगों ने मिलकर चलाई
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार गोली चलाने में चार लोग शामिल थे, जिनमें मौके पर मौजूद बजरंग सिंह, दयालराम, रघुवीर सिंह एवं एक धन सिंह नाम का शख्स है। रघुवीर सिंह एवं दयालराम के खिलाफ सिरोही में लूट एवं मारपीट में साल 2020 में केस दर्ज हो रखा है।
विज्ञापन


पूरा प्लान करने वाला बजरंज
अब तक की जांच में सामने आया कि पूरे मामले में प्लान करने वाला बजरंग सिंह था। जोकि घटनास्थल पर था और गोली भी चलाई थी। थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार कार को पुलिस ने पहले ही बालरवा के पास के जब्त कर लिया था।

झंवर एवं बोरानाडा पुलिस ने की भोपालगढ़ में घेराबंदी
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल एवं झंवर थानाधिकारी परमेश्ंवरी ने मिलकर भोपालगढ़ के बागोरिया गांव में आस पास सख्ती रखते हुए घेराबंदी कर बाद में वहां से उक्त दो मुल्जिमानों को दस्यताब कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें