फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भुसावर-हिंडौन रोड पर ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; चालक फरार

Wed, 22 Mar 2023 09:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भुसावर हिंडौन सड़क मार्ग पर  नगर पालिका के पथ कर नाके के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो जनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सीडेंट की यह घटना भुसावर हिंडौन मार्ग पर बुधवार शाम को हुई। जिसमें बाइक सवार ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया, जबकि मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को तेज स्पीड और लापरवाही से चलाते हुए बाइक पर सवार दो जनों को टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


मुरारी सैनी की मौत, वीरू सैनी गंभीर घायल 
भुसावर पुलिस ने बताया कि भुसावर नगर पालिका इलाके के बंध का नगला निवासी मुरारी पुत्र भरोसी और वीरू पुत्र अमर सिंह माली अपनी बाइक से कार बान से भुसावर की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए डस्ट से भरे ट्रेलर ने बाइक सवार इन दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

ट्रेलर की टक्कर से वीरू पुत्र अमर सिंह सैनी गंभीर रूप से  घायल हो गया। जबकि मुरारी पुत्र भरोसी सैनी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई ।इस घटना में घायल वीरू पुत्र अमर सिंह सैनी को घायल अवस्था में उपचार के लिए भुसावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।  पुलिस ने मृतक मुरारी सिंह सैनी की डेड बॉडी को भुसावर सीएचसी की मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ट्रेलर जब्त, चालक फरार 
पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रेलर को जब्त कर भुसावर थाने पर खड़ा करवा दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया। ट्रेलर के नंबर और कागजातों के आधार पर उसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें