फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा: बीमारी से परेशान परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत; एक गंभीर

Mon, 20 Jul 2026 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Rajasthan: करौली के सपोटरा क्षेत्र के बालौती गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले के सपोटरा उपखंड के बालौती गांव की बैरवा बस्ती में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (41) और पुत्र लक्ष्मीनारायण (25) की मौत हो गई, जबकि विजयराज (27) का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार लंबे समय से बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा

देर रात पहुंचेगा शव
डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि राजबाई बैरवा और लक्ष्मीनारायण बैरवा के शवों का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल सपोटरा में कराया जा रहा है। रामदयाल बैरवा की जयपुर में मौत होने के कारण उनका शव देर रात तक बालोती गांव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रामदयाल बैरवा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने जानकारी दी कि उसके दोनों बेटे मानसिक रूप से विमंदित थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें