फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरी खबर: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रविवार को तीन बार रुकेगा ट्रैफिक, जानें वैकल्पिक रास्ते

Sat, 31 Oct 2026 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रविवार, 1 नवंबर को 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के तार बदलने के चलते तीन बार यातायात रोका जाएगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से मानेसर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रविवार एक नवंबर को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थमने वाली है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 66 केवी की लाइन के तारों को बदलने का काम कर रहा है। इसके चलते यातायात पुलिस रविवार दोपहर को एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन रोकेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


तीन बार रोका जाएगा यातायात
यातायात पुलिस रविवार दोपहर के समय दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को कुल तीन बार रोकेगी। पुलिस प्रत्येक बार यातायात को लगभग 15 से 20 मिनट की अवधि के लिए बंद रखेगी। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ भेजेंगे। पुलिस यह पूरी प्रक्रिया खांडसा गांव कट के समीप संचालित करेगी। डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी और पुलिस इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकालेगी।

ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती
निगम ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत बनाने और लाइन की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 66 केवी एस/सी हरसरू-सेक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन के पुराने तारों को टर्नकी आधार पर नए एचटीएलएस कंडक्टर से बदल रहा है। दरअसल, बीते 18 जुलाई को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की 66 केवी क्षमता की लाइन अचानक टूट गई थी। उस समय लाइन टूटने से एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हुआ था और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। तब पुलिस ने ट्रैफिक का रुख मोड़ा था। उस समय निगम ने लाइन की तात्कालिक मरम्मत की थी, लेकिन अब भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए निगम तारों को स्थायी रूप से बदल रहा है।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग
ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से विशेष अपील की है। पुलिस ने चालकों से कहा है कि वे रविवार दोपहर को यात्रा पर निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें। खांडसा गांव कट के पास चालक तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। सफर के दौरान किसी भी परेशानी या असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक सर्विस लेन अथवा एसपीआर रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें