वहीं, पीछे दिनों झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पेयजल संकट को लेकर दिए बयान के बाद केंद्र और राज्य सरकार के एक्शन पर पायलट ने पलटवार किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में सरकार की व्यवस्थाओं की पोल उनके ही विधायक, मंत्री और नेता खोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार की पोल प्रदेश की जनता के सामने खोल कर रख दी है। अकेला झालावाड़ ही नहीं पूरे राजस्थान में हाल खराब हो रहे हैं। पानी, बिजली और सड़क को लेकर आमजन परेशान हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Ajmer: RPSC ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के नौ पदों पर निकाली वैकेंसी, कल से शुरू होंगे आवेदन
परिसीमन को लेकर भी सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने भी परिसीमन किए थे। परिसीमन किए जाते हैं जनसंख्या के आधार पर, लेकिन भाजपा सरकार ने परिसीमन किए हैं वोट बैंक के आधार पर। दुर्भावनावश परिसीमन किए जा रहे हैं, जो कि गलत है और कोर्ट हम जाएंगे। वहीं, सवाई माधोपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के राहुल गांधी से सचिन पायलट को कमान देने के वीडियो को लेकर भी उन्होंने कहा कि साल 2028 में चुनाव होंगे। राजस्थान ही नहीं, मध्यप्रदेश और बिहार में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।