फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: राजमहल में बजरी माफियाओं की ट्रॉली से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीण बीते 14 घंटे से धरने पर बैठे

Thu, 03 Jul 2025 03:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजमहल गांव में बजरी माफियाओं की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से एक युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दे दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बजरी माफियाओं के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मारपीट भी की।
विज्ञापन
बजरी माफिया की ट्रॉली से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल गांव में तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण बीते 14 घंटे से न सिर्फ शव को सड़क किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी इन लोगों ने हाथापाई कर डाली।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो फुटेज के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने बजरी माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को घेरकर पीट डाला। अब हालात ये हैं कि मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी मौजूद नहीं है।


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: शेरसिंह हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि दूनी थानाधिकारी की बजरी माफियाओं से सीधी मिलीभगत है। यही कारण है कि पिछले एक साल से लगातार शिकायतों के बावजूद किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, बजरी माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की अवैध आवाजाही पर भी रोक लगाई जाए। बहरहाल ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है और पूरे गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें