फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News : बाल सुधार गृह से फिल्मी अंदाज में फरार हुए दो किशोर, 12 घंटे बाद हुआ मामले का खुलासा

Sat, 21 Dec 2024 10:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

जिले के बाल सुधार गृह से दो किशोर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। संप्रेषण गृह के अधिकारियों को मामले की भनक घटना के 12 घंटे बाद लगी आज सवेरे काउंटिंग के दौरान लगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के राजकीय संप्रेषण गृह से हाई सिक्योरिटी के बावजूद दो शातिर किशोर लोहे की खिड़की काटकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के 12 घंटे बाद सुबह काउंटिंग के दौरान अधिकारियों को इसकी भनक लगी। जानकारी लगने के तुरंत बाद संप्रेषण गृह की अधीक्षक प्रियंका मीना ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरों की फरारी की घटना सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रही है। संप्रेषण गृह की ऊंची दीवारें, लोहे के दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी कड़ी सुरक्षा के बावजूद किशोरों का भागना सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


बहरहाल सदर पुलिस थाने में किशोरों के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार किशोरों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें