टोंक जिले के निवाई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगह से अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों से दो देशी पिस्टल, चार मैगजीन, 10 कारतूस सहित आरोपियों से एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
थाना अधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नला रोड पहुंची। एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर बैठकर नला रोड की तरफ जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पड़कर नाम पूछा। आरोपी ने अपना नाम मनीष स्वामी पुत्र महावीर स्वामी उम्र 29 वर्ष निवासी खेड़ी मानपुर थाना बरौनी जिला टोंक बताया। पुलिस ने आरोपी को चेक किया तो आरोपी से एक देशी पिस्तौल मय मैगजीन, एक खाली मैगजीन, 6 कारतूस मिले।
इसी प्रकार पुलिस की दूसरी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कन्या महाविद्यालय खंडदेवत रोड पर एक व्यक्ति सफेद रंग की कर में बैठा हुआ है। जिसके पास अवैध हथियार है। पुलिस खंडदेवत रोड कन्या महाविद्यालय के पास पहुंची। जहां पर कर में एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर आरोपी कर स्टार्ट कर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर आरोपी को पकड़ कर अपना नाम पूछा। आरोपी ने अपना नाम नरेश चौधरी पुत्र शयोजी लाल जाट उम्र 28 वर्ष निवासी रूस्तमगंज पुलिस थाना सदर टोंक होना बताया। जिससे पुलिस वाहन को देखकर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोष पद जवाब नहीं दिया। पुलिस ने वहां की जांच की तो पुलिस को एक देशी पिस्टल मय मैगजीन, एक खाली मैगजीन, चार कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी नरेश चौधरी को हिरासत में लेकर कार को जब्त किया। पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने व बेचने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता से शहर में बड़ी घटना होने से बच गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपियों से अन्य वारदात खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेश चौधरी मारपीट के प्रकरण में सदर थाना टोंक का चालनशुदा अपराधी है।फिलहाल पुलिस का अनुसंधान जारी है।