फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: कांग्रेस पर गरजे मंत्री दक, बोले- चुनावी घोषणा पत्र के 45 प्रतिशत काम पूरे, ERCP को लेकर कही ये बात

Sat, 14 Dec 2024 07:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सरकार ने अपने पहले वर्ष में घोषणा पत्र के 45 प्रतिशत वादे पूरे किए, जबकि कांग्रेस के एमओयू अभी तक धरातल पर नहीं उतरे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रीबन काटते मंत्री गौतम कुमार दक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल सरकार एक साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। पिछले तीन दिन से राजस्थान में अलग-अलग आयोजन कर प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को लाभांवित किया जा रहा है। शनिवार को टोंक के कृषि आडिटोरियम में मंत्री गौतम कुमार दक ने महिला सम्मेलन में शिरकत की। साथ ही टोंक जिले के विकास प्रदर्शनी शुभारंभ कर अवलोकन किया।

विज्ञापन


इससे पहले मंत्री गौतम कुमार दक ने सर्किट हाउस में 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान सरकार के एक साल के जश्न में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा विधायकों, पूर्व सांसद सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें जिले की सभी चारों विधानसभा से 2500-2500 कार्यकर्ताओं, लाभांवितों सहित कुल 10 हजार लोगों को लाने का टारगेट दिया गया है।हालांकि मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री दक ने दावा किया कि टोंक जिला जयपुर के नजदीक है तो यहां से 15 से 20 हजार लोगों को पहुंचाना होगा।

राइजिंग राजस्थान को लेकर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के बयानों पर पलटवार करते हुए मंत्री दक ने कहा कि उनकी पीड़ा मेरी समझ से परे है। पूरे कार्यक्रम को लेकर साफ निर्देश थे कि शुद्ध शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, उन्हें कहा शराब नजर आ गई हमें तो कहीं नजर नहीं आई, कांग्रेस की सरकार ने अपनी सरकार जाने के डर से आखिरी छह महीने में इंवेस्टमेंट समिट किया जिसके एमओयू अब तक नहीं धरातल पर नहीं उतर पाए जबकि भजनलाल सरकार ने तो शुरूआती एक साल में ही अपने चुनावी घोषणा पत्र का 45 फीसदी से ज्यादा काम धरातल पर उतार दिया है और यह एमओयू भी देख लिजिएगा अगले कुछ महीनों में ही धरातल पर नजर आएंगे।
विज्ञापन


ईआरसीपी का लाभ जल्द मिलेगा
वहीं, ईआरसीपी को लेकर भी मंत्री गौतम दक ने कहा कि जब से भजनलाल की सरकार बनी है हमारे मुख्यमंत्री ने दिल्ली-मध्यप्रदेश की दौड़ लगाकर इसके वादे को पूरा किया है। जल्द ही ईआरसीपी का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

सचिन पायलट की ली चुटकी
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के बयानों पर भी मंत्री दक ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें हमारी सरकार में हो रहे काम नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को सब नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें