फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करोड़ों रुपये ले जा रही HDFC की कैश वैन धू-धू कर जल उठी, लोगों ने पैसे और गार्ड के साथ क्या किया?

Fri, 01 May 2026 07:56 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk News: निवाई में एनएच-52 पर एचडीएफसी की कैश वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने गार्ड और कैश को सुरक्षित निकाला। दमकल ने आग बुझाई, नकदी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाई गई और जाम को पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
एचडीएफसी की कैश वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के निवाई से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एनएच-52 पर एचडीएफसी बैंक का करोड़ों रुपये का कैश लेकर जा रही टेंपो टैरेक्स वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में सवार सुरक्षा गार्ड और कैश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
 
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही निवाई थाना अधिकारी घासीराम और एएसआई आत्माराम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पढ़ें- 'पांच रुपये का नोट 48 लाख में खरीदेंगे': फेसबुक विज्ञापन बना जाल, रिटायर्ड शिक्षिका से 3.66 लाख की साइबर ठगी


 
जयपुर से भीलवाड़ा जा रही थी वैन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी की टैरेक्स वैन जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही निवाई एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक गिर्राज घीया भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
 
कैश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी नकदी को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर निवाई ब्रांच पहुंचाया गया। प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी और किसी भी जोखिम से बचाव सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

 
इस घटना के चलते एनएच-52 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु करवाया और हालात सामान्य किए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें