फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: कोर्ट से लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला, पुलिस की मदद करने से नाराज आदतन अपराधियों ने सरियों से पीटा

Sun, 01 Sep 2024 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

किसी मामले में पुलिस की मदद करने से नाराज बदमाशों ने कोर्ट से घर लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेसुध वकील को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वकील ने नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
घायल वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कोर्ट से घर लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल वकील का टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल वकील ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि एक मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने यह काम किया है।

विज्ञापन


वकील पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर टोंक के बार एसोसिएशन ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। घायल वकील आसिम पठान ने बताया कि बीती शाम कोर्ट से कामकाज निपटाकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान मोतीबाग रोड पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी-सरिये से हमला कर दिया और हमले के बाद बेसुध होकर गिरे वकील को आरोपी जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल वकील को सआदत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित वकील का कहना है किसी मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने उन पर हमला किया है। वहीं मामले को लेकर बार एसोसिएशन टोंक के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने भी मामले मे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।  मामले को लेकर बार एसोसिएशन कल पुलिस अधिकारीयों को ज्ञापन भी सौंपेगी। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने घायल वकील का मेडिकल करवाकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें