फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?

Wed, 10 Sep 2025 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, वहां के नेता देश छोड़कर भाग गए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को भारत में शरण लेनी पड़ी है। भारत में भी आवाजों को दबाने और एजेंसियों के दुरुपयोग से तानाशाही बढ़ रही है... पढ़ें पूरी खबर। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को जयपुर से कोटा जाते वक्त टोंक में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के दौरान मीडिया से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले और कहा कि देश में लोकतंत्र पर संकट गहराता जा रहा है।

विज्ञापन

 
आरएसएस पर साधा निशाना
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार में ट्रांसफर लिस्ट और नीतियां आरएसएस की मर्जी से तय होती हैं। आरएसएस कभी चुनाव नहीं लड़ती, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही सत्ता उसी के इशारों पर चलने लगती है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 

Trending Videos

नेपाल हिंसा - फोटो : ANI
‘नेपाल जैसे हालात न बन जाएं भारत में’
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पड़ोसी देशों का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, वहां के नेता देश छोड़कर भाग गए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को भारत में शरण लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में भी आवाजों को दबाने और एजेंसियों के दुरुपयोग से तानाशाही बढ़ रही है। जनता में आक्रोश पनप रहा है। हमारा भी यह हाल न हो जाए। देश में जनता परेशान है, हालत चिंताजनक हैं और प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में व्यस्त हैं।
 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
‘पायलट को सीएम बनाने पर दी यह प्रतिक्रिया’
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में उठ रही मांगों पर डोटासरा ने कहा कि पायलट को मुख्यमंत्री बनाना न उनका और न मीडिया का काम है। यह फैसला केवल कांग्रेस हाईकमान करेगा।
 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सीएम भजनलाल पर सीधा हमला
टोडारायसिंह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े मगरमच्छ पकड़ने वाले बयान पर डोटासरा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को डेढ़ साल हो चुका है, बड़े मगरमच्छ कब पकड़ेंगे? उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद करेंगे क्या? मैं तो खुला घूम रहा हूं।
 
दरअसल, सीएम भजनलाल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में टोडारायसिंह आए थे। तब मंच से मुख्यमंत्री ने कहा था कि डोटासरा जी कहते हैं कि मगरमच्छ कब पकड़ेंगे, तो पूर्व मुख्यमंत्री के PSO को तो गिरफ्तार कर लिया। जांच चल रही है डोटासरा जी, आपके मन की बात भी पूरी होगी।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद ही मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
 

राजस्थान में भारी बारिश और बाढ़ से हुई भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ राहत को लेकर सरकार पर सवाल
डोटासरा ने हालिया अतिवृष्टि और बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों की जानें गईं, किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, गरीबों के मकान ढह गए, लेकिन सरकार ने कोई ठोस राहत नहीं दी। केवल हेलीकॉप्टर से मंत्रियों के हवाई दौरे करवाकर इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहीं कोई दौरा नहीं किया, ऐसी निकम्मी सरकार आज तक नहीं देखी है। हमारी जो जनहित की योजनाएं थीं, उन्हें मटियामेट करने में समय लगाया है। एसआई भर्ती पर मुख्यमंत्री अपनी बात पर कायम नहीं हैं।
 
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना, चुनावों पर भी बोले
डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आरोप लगाया कि वे विपक्ष को दबा रहे हैं और पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने निकाय और पंचायत चुनाव टलने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि संवैधानिक प्रावधान के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे जनता आक्रोशित है। 5 साल से चुनाव कराने का संवैधानिक प्रावधान है, लेकिन ये मान ही नहीं रहे हैं। जनता इनको मंत्री और मुख्यमंत्री नहीं मान रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठिकानों पर पहुंच गैंगस्टरों की संपत्तियों की जांच शुरू की
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें