फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan By-Polls: नरेश मीणा को कांग्रेस ने किया निलंबित, 'बाप' के समर्थन से बढ़ा सकते हैं मुश्किल

Thu, 07 Nov 2024 04:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले, कांग्रेस ने अपने बागी नेता नरेश मीणा को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। नरेश मीणा ने देवली-उनियारा सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कस्तूर चंद मीणा के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

विज्ञापन


बता दें कि नरेश मीणा इस सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इस बात से नाराज नरेश अब यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से बागी होकर नरेश मीणा ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी नरेश मीणा को अपना समर्थन दे दिया है। बाप के समर्थन के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि आदिवासी मतदाओं को नरेश अपनी तरफ खींच सकते हैं। मीणा वोटर्स में सेंधमारी का खतरा बढ़ सकता है। नरेश के सामने अब कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा और भाजपा के राजेंद्र गुर्जर मैदान में होंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव 13 नवंबर को झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौराासी, सलूम्बर और रामगढ़ सीटों पर होंगे, जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें