फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहत्थे पुलिस जवान की हत्या का खुलासा: शिकारियों ने उतारा था मौत के घाट, बताया क्यों मार दी थी गोली?

Tue, 05 May 2026 07:33 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk News: टोंक में कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 12 घंटे में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान रोकने पर आरोपियों ने हमला कर गोली मार दी। घटना से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र के ककोड़ में पुलिस जवान भागचंद सैनी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव अब हत्या का मामला साबित हुआ है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देश पर गठित चार विशेष टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

 
महज 12 घंटे में आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साले बताए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव ने बनेठा थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।
 
शिकार में बाधा बनने पर किया गया हमला
जांच में सामने आया कि आरोपी वन्यजीवों के शिकार के इरादे से झाड़ियों में छिपे हुए थे। उसी दौरान गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पहले छर्रेदार बंदूक के बट से उनके सिर पर वार किया, फिर चाकू से हमला किया। जब जवान ने विरोध जारी रखा, तो आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 
जंगल से पकड़े गए आरोपी, हथियार बरामद
पुलिस ने रूपवास के जंगल में सर्च अभियान चलाकर राजेश और दिलराज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में हत्या की बात सामने आई। उनके पास से टोपीदार बंदूक, छर्रे, बारूद, एक छुरा और बाइक बरामद की गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में अन्य कोई शामिल तो नहीं था।

पढ़ें- भरतपुर में गाय को लेकर भिड़े दो पक्ष: जमकर हुआ पथराव तो लाठी-डंडे भी चले; मारपीट में दो महिलाएं घायल
 
पहले बजरी माफिया पर था शक
प्रारंभिक जांच में मृतक के परिजनों ने बजरी माफिया पर संदेह जताया था। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जंगल में तलाशी के दौरान बारूद की गंध महसूस की, जिससे जांच की दिशा बदली और शिकारियों तक पहुंच बनाई गई।
विज्ञापन

 
निहत्थे गश्त पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि जानकारी के अनुसार ककोड़ चौकी पर केवल भागचंद सैनी ही तैनात थे और वे निहत्थे गश्त पर निकले थे। इसी दौरान वे शिकारियों के संपर्क में आए और घटना का शिकार बन गए।
 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भागचंद सैनी की उम्र 26 वर्ष थी और उनकी शादी 21 अप्रैल 2022 को टीना के साथ हुई थी। उनका 21 महीने का बेटा कार्तिक है। परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें भागचंद सबसे छोटे थे। 2018 में उनकी नौकरी लगी थी। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें