अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बीच अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया का बयान सामने आया है। उन्होंने सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांग लेनी चाहिए थी।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग और इसमें दो लोगों के घायल होने की खबर के बीच अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया का बयान सामने आया है। उन्होंने सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांग लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
हालांकि, फायरिंग की घटना और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है. देवेंद्र बुढ़िया ने दावा किया कि करीब एक साल पहले उनकी सलमान खान के करीबी लोगों से बातचीत हुई थी। उस दौरान मुकाम जाकर माफी मांगने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुढ़िया के अनुसार, यदि सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग लेते तो विवाद को टाला जा सकता था।
'मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं सलमान खान'
उन्होंने कहा कि अभी भी समय है और सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं. उनके मुताबिक, बिश्नोई समाज माफी देने को तैयार हो सकता है। उन्होंने समाज की धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवों की रक्षा करना बिश्नोई धर्म की प्रमुख शिक्षाओं में शामिल है।
विज्ञापन
'सलमान खान घमंड और अहंकार में रहे’
देवेंद्र बुढ़िया ने आरोप लगाया कि सलमान खान ने अपने घमंड और अहंकार के चलते माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि अब इस विवाद को लेकर मुश्किलें बढ़ रही हैं. हालांकि, उन्होंने कथित फायरिंग की घटना को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि इस तरह की वारदात नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से गलतियां हुई हैं।
‘लॉरेंस बिश्नोई हमारा हीरो है’
अपने बयान में देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस बिश्नोई का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है और उसे अपना हीरो बताया। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध सिद्ध हुआ है या नहीं, इसका निर्धारण संबंधित मामलों के न्यायिक रिकॉर्ड और अदालत के फैसलों के आधार पर किया जाता है।